मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मड़वन। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रबुद्ध किसानों, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि कांटी विधायक ई. अजीत कुमार शामिल हुए। बैठक में खरीफ मौसम को लेकर किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, धान रोपनी की प्रगति तथा कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक ने पदाधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से 51 सदस्यीय किसान समिति के गठन का निर्णय लिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरीश कुमार ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष...