Muzaffarpur News: बैठक में विधायक ने की शैक्षणिक व्यवस्था पर चर्चा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रह्लादपुर में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें बोचहां विधायक बेबी कुमारी भ्ज्ञी शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सदस्यों ने विद्यालय की वर्तमान समस्याओं व आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.