मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें बाल विवाह, बाल श्रम और परवरिश योजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि बाल संरक्षण प्रणालियों को मजबूत करना, ऑनलाइन दुर्व्यवहार को रोकना और बाल श्रम व बाल विवाह से संबंधित सामाजिक मानदंडों को जन जन पहुंचाना है। जीपीएस विकास कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोशन कुमार, मुखिया श्रीकांत कुमार, बच्चेलाल पासवान, रुकैया खातून, संगीता देवी, भरत पासवान, भारती कवच, एहसान आलम, शरजील अहमद, दयानंद कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...