मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में सिकंदरपुर निवासी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मिठाई दुकान से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रेम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। 15 अप्रैल की रात एफसीआई गोदाम के पास उसे बैट्री चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया था। इस मामले में वह जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर था। जमानत पर छूटने के बाद भी उसने चोरी नहीं छोड़ी। गुरुवार शाम जांच के दौरान पुलिस ने उसे सिकंदरपुर मेरिन ड्राइव पर पकड़ा। उसके मोबाइल की जांच की गई तो वह चोरी का निकला। पूछताछ में उसने मिठाई दुकान से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...