Muzaffarpur News: बैग से मोबाइल चुरा यूपीआई से 99 हजार उड़ाए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। नगर थाना के स्टेशन रोड में रेल यात्री मीनापुर के तालिमपुर निवासी रंजीत कुमार के बैग से बदमाशों ने दो मोबाइल और 27 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। फिर चोरी के मोबाइल के यूपीआई एप का इस्तेमाल कर खाते से 99 हजार रुपये निकासी कर ली। इसको लेकर रंजीत ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने स्टेशन रोड का सीसीटीवी खंगाला। उसने पुलिस को बताया कि रेल से उतरकर वह इमलीचट्टी बस स्टैंड जा रहा था। इसी दौरान घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.