Muzaffarpur News: बैंक खाता खोलवा कर साइबर ठगी का रुपया मंगाने का आरोप
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। करजा थाना के झखड़ा शेख गांव के रूपेश कुमार ने अपने रिश्तेदार मनीष कुमार पर बैंक में खाता खोलवा कर उसमें साइबर ठगी का रुपया मंगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रूपेश ने साइबर थाने में मनीष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मनीष वैशाली जिले के भगवानपुर थाना के महम्मदपुर हरि गांव का रहने वाला है। एफआईआर में रूपेश ने कहा है कि मनीष ने उसे गलत तरीके से समझा कर उसका बैंक में खाता खोलवा दिया। इस खाते में मनीष ने अपना मोबाइल नंबर दिया था। उसने डेबिट कार्ड भी अपने पास रख लिया। इसके बाद उस खाता में साइबर ठगी का रुपया मंगाने लगा। बैंक से इसकी जानकारी मिलने पर उसने मनीष से पूछताछ की तो उसने पहले प्रलोभन दिया। जब उसने इससे इनकार कर दिया तो धमकी दी कि उसे केस में बुरी तरह फंसा देगा। इससे वह ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.