Muzaffarpur News: बैंक कर्मी के घर से 9.5 लाख की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर स्थित भवानीनगर मोहल्ले में चोरों ने बैंक के निजी कर्मी आदित्य कुमार के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से आठ लाख के आभूषण, डेढ़ लाख रुपये नकद समेत कई अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने रविवार को सदर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीते 31 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोर बालकनी के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जब परिवार के लोग जगे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया तो रात दो से तीन बजे के बीच तीन संदिग्ध की गतिविधि सामने आई। पीड़ित की माने तो घर के कमरे से एक सोने की चेन, नथनी, अंगू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.