Muzaffarpur News: बेहोशी की हालत में मिली बुजुर्ग महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार दोपहर बेहोशी की हालत में बुजुर्ग महिला मिली। राहगीरों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हुई है। सूचना पर बोचहां थाने की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि राहगीरों द्वारा बुजुर्ग महिला को अस्पताल लाया गया था। वह पूरी तरह कोमा में थीं। पल्स व हार्ट काम नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने बचाने का पूरा प्रयास किया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.