Muzaffarpur News: बेला, बरियारपुर और मोतीपुर में तीन औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तीन औद्योगिक क्षेत्रों में नई इकाइयां लगाने के प्रस्तावों की बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति(पीएसी) ने अनुशंसा दी है। बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेला में आरओ वाटर प्यूरीफायर और इलेक्ट्रिक गीजर, बरियारपुर में संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) और मोतीपुर मेगा फूड पार्क में नमकीन फैक्ट्री लगाने के प्रस्ताव की अनुशंसा की गई।
बरियारपुर में सीबीजी इकाई का प्रस्ताव बियाडा की ओर से जारी बैठक की रिपोर्ट के अनुसार, बरियारपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेसर्स ग्रीनवेदा बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की संपीड़ित बायोगैस इकाई के लिए 4,13,660 वर्गफीट जमीन प्रस्तावित है। कंपनी को सीबीजी उत्पादन के लिए अनुशंसा मिली है। यहां गन्ने के अवशेष, मक्का, धान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.