Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक व उनके करीबी रवि को अग्रिम जमानत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उदनडीह गांव में 20 अगस्त को 52 लोगों की बाउंड्री ढहाने के आरोपित बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व उनके करीबी रवि सिंह को शनिवार को अग्रिम जमानत मिल गई है। दोनों की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अर्जी को सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-10 के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था। इस अर्जी पर 21 सितंबर से सुनवाई चल रही थी। शनिवार को सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों को अग्रिम जमानत दे दी। यह भी पढ़ें- शिक्षक से मारपीट के चारों आरोपित को कोर्ट से मिली जमानत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.