मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव कुमार को सात मामलों में बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने सातों मामलों में उनके खिलाफ नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है। इससे उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है।

मामलों का विवरण सोनू ने सातों मामलों में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है। इन सात अर्जियों को एडीजे-20 के न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जिस पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी। सातों मामले बीते 23 अगस्त को अहियापुर थाने में दर्ज कराए गए थे। कमलेश कुमार, सरोज कुमार, रोशन कुमार, पिंकी कुमारी, राजा कुमार, अभिषेक यादव और अमित कुमार ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि झपहां में जमीन पर जबरन कब्ज...