Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक के दो करीबियों की जमानत अर्जी खारिज
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के दो करीबियों की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसमें मोतीपुर थाने के नरियार गांव का सुमित कुमार श्रीवास्तव व बैरिया सरस्वती नगर का तुषार सिंह उर्फ सन्नी सिंह शामिल है। दोनों अहियापुर थाने के झपहां उदनडीह गांव में 20 अगस्त को 52 लोगों की बाउंड्री व अद्धनिर्मित मकान ढहाने के आरोप में जेल में बंद हैं। अहियापुर थाने में औराई के बेनीपुर के प्रह्लाद कुमार ने एफआईआर में सुमित को नामजद किया था। इसी मामले में दोनों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।झपहां उदनडीह गांव में बाउंड्री व अर्द्धनिर्मित मकान ढहाने के मामले में 25 से अधिक एफआईआर दर्ज है। इसमें से अधिकांश में सुमित को आरोपित बनाया गया है। बेनीपुर के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.