मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर के झपहां उदनडीह गांव में जेसीबी से 52 लोगों की बाउंड्री व घर ढहाने में शामिल आनंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पांचवीं Arrest है। आनंद कुमार मूल रूप से वैशाली के महुआ का रहने वाला है। वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। घटना के वीडियो फुटेज से पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। वह बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू व उनके भाई सोनू सिंह का काफी करीबी है। यह जानकारी बुधवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रंगदारी और जालसाजी में गिरफ्तार होंगे बेलसंड विधायक: एसएसपीपुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि पुलिस को देख सबूत मिटाने के लिए आनंद ने अपना मोबाइल व सिम तोड़ दिया। पुलिस के समक्ष स्वीकार...