Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक कांड : गिरफ्तार गुर्गे को कोर्ट में किया पेशी, मुचलके पर मुक्त
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। झपहां में जमीन कब्जा के लिए 25 लोगों की चहारदीवारी व निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से तोड़ने के मामले में गिरफ्तार बेलसंड विधायक के एक गुर्गे को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। साक्ष्य के तौर पर जो वीडियो पेश किया गया वह धुंधला था। ऐसे में कोर्ट ने केस के आईओ को फटकार लगाते हुए विधायक के गुर्गे को मुचलके पर मुक्त कर दिया।
अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी अहियापुर थाने की पुलिस ने आयाची ग्राम में सोमवार रात छापेमारी कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को केस डायरी बनाकर उसे आईओ जसीम अंसारी ने न्यायालय में पेश किया। अभिषेक की ओर से अधिवक्ता ऋचा स्मृति ने बहस की। चूंकि अभिषेक केस में नामजद अभियुक्त नहीं था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.