Muzaffarpur News: बेरई गांव से 1.39 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बेरई गांव में मंगलवार शाम हथौड़ी पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। दारोगा अनुराग कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान गांव निवासी शंभू राय उर्फ बोधि राय के घर के पास से पुलिस ने 1.39 किलो गांजा बरामद किया। मौके से धंधेबाज शंभू को गिरफ्तार किया गया है। इसे बाद पुलिस ने मामले की सूचना कटना सीओ दी। सीओ के आदेश पर राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और हथौड़ी पुलिस के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी थानेदार सुमन सौरभ ने बताया कि मामले में गांव निवासी शंभू राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस धंधे से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.