Muzaffarpur News: बेनीबाद से चोरी गई बोलेरो लखीसराय से बरामद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो लखीसराय के बड़हिया इलाके से बरामद हुई है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन चेतक' अभियान के तहत की गई। एसडीपीओ पूर्वी-एक के अनुसार 19 मई को महेश महासेठ ने बेनीबाद थाना में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-1 अलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय व तकनीकी स्तर से जानकारी जुटाकर लखीसराय में बोलेरो का पता लगाया, फिर बड़हिया थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गाड़ी बरामद कर ली। अलय वत्स ने बताया कि संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.