मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: ​​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार रात बेनीबाद थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव में छापेमारी कर भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई 128 कार्टन शराब जब्त की है। इस दौरान शराब धंधेबाज पप्पू राय फरार होने में कामयाब रहा। विभाग की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।उत्पाद थानेदार राम प्रकाश राम ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज पप्पू अपने घर के पास भूसे के ढेर में शराब की खेप छिपाकर रखी है। इसके आधार पर विभाग की टीम ने छापेमारी कर 128 कार्टन शराब बरामद की। जांच में पता चला है कि जब्त की गई शराब भूटान और पंजाब निर्मित है। ​मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार धंधेबाज को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंद...