मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के कुम्हरौल में पुलिस ने देसी शराब की भट्ठी ध्वस्त की। पुलिस ने मौके से तस्कर सुरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नौ रसोई गैस सिलेंडर, छह चूल्हे, एक बाइक समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। थानेदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुम्हरौल निवासी सुरेश सहनी अपने घर के पीछे स्थित बथान पर देसी शराब बना रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बथान की घेराबंदी कर मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...