Muzaffarpur News: बेटे-बहू पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पुरानी बाजार सोनारपट्टी निवासी बाबूलाल प्रसाद ने अपने छोटे पुत्र और बहू पर निजी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा डालने, मजदूरों के साथ मारपीट व भगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बाबूलाल प्रसाद ने बताया कि पुरानी बाजार चौक सोनारपट्टी में उनकी पत्नी हीरा मनी देवी के नाम से करीब एक कट्ठा 13 धूर जमीन है। आरोप है कि जब भी वे उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए मिस्त्री व मजदूर भेजते हैं, उनका छोटा पुत्र और बहू वहां पहुंचकर उन्हें धमकाते और मारपीट कर काम रुकवा देते हैं। जमीन अपने नाम करने का दबाव भी बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.