Muzaffarpur News: बेगूसराय की महिला की मौत मामले में पति के आवेदन का इंतजार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोबरसही स्थित होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली बेगूसराय की महिला निगम कुमारी (29 वर्ष) के शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। देर रात तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं कराई गई है। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति मदन कुमार ने बुधवार को थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है। पुलिस फिलहाल परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। यदि बुधवार तक पति या परिवार की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- होटल में मिला बेगूसराय की महिला का फंदे से लटका शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.