Muzaffarpur News: बेकाबू ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार जीविका दीदी की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर भूसाही भट्ठा चौक के समीप सोमवार दोपहर बेकाबू ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार जीविका दीदी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर शव बिखर गए। ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक स्कूटी घसीटती चली गई। ट्रक लेकर चालक भाग गया। मृतका सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत शहबाजपुर निवासी वागीश झा की 29 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी थी। सूचना पर बोचहां पुलिस मौके पर पहुंची। बिखरे शव को पॉलीथिन में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
दुर्घटना के विवरण बताया जाता है कि पूजा अहियापुर में रहकर महेश स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही थी। वह डेरा से जीविका समूह की फाइल लेकर कटरा जा रही थी। इसी दौरान भूसाही भट्ठा चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.