Muzaffarpur News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर बड़े भाई की मौत, दूसरा गंभीर
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी (मुजफ्फरपुर), एसं। देवरिया थाना क्षेत्र स्थित साहेबगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक देवरिया निवासी सुमन साह का 14 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार था। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल 11 वर्षीय रंजन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों भाई साइकिल से घर लौट रहे थे। साहेबगंज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने साइकिल में जबरदस्त ठोकर मार दी। इसमें रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि चालक चकमा देकर भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरिया-साहेबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.