Muzaffarpur News: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, सवार बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया गोलंबर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चांदनी चौक ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन मालिक क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को लेकर निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.