Muzaffarpur News: बेंगलुरु से घर लौट रहा युवक सात दिनों से लापता
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: औराई। जोगिया रूदौली, राजखंड उत्तरी पंचायत निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सहनी बीते सात दिनों से लापता है। वशिष्ठ सहनी ने बताया कि पुत्र बेंगलुरु से घर के लिए चला था। झांसी में ट्रेन बदलनी थी। झांसी में ट्रेन से उतरने पर पुत्र से फोन पर बात हुई। दोबारा दस मिनट बाद फोन करने पर उसका मोबाइल बंद हो गया। धर्मेंद्र बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करता है। उन्होंने अनहोनी की आंशका जताई है। बताया कि औराई पुलिस ने झांसी रेलवे स्टेशन थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.