Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मासूम की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के झींगहा गांव में रविवार शाम बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए छह वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके शव को नदी से निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।मृत बालक झिंगहा नाशी गांव निवासी अरविंद सहनी का पुत्र आरुष कुमार था। परिजनों ने बताया कि आरुष पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। जहां वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। उसकी माता उजाला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आरुष तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता अरविंद सहनी प्रदेश में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.