मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार बीते दो दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार की देर रात अचानक घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। ​अजय की तलाश में जुटे परिजनों को चंदवारा पुल से मंगलवार को उसकी चप्पल मिली, जिसके बाद नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार को एक युवक ने चंदवारा पुल की रेलिंग पर चढ़कर अचानक बूढ़ी गंडक नदी की तेज धार में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में खोजबीन अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...