Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक में डूबे अधेड़ शव बलुआ घाट से बरामद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। ढोली रैनी घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबे मानिकपुर इटहा गांव के नथुनी राय (55) के शव को घटने के तीसरे दिन मंगलवार को बलुआ घाट से ग्रामीणों ने बरामद किया। भाभी के दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान नथुनी नदी में डूब गया था। एनडीआरएफ व ग्रामीण गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि शव को बलुआ घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने मामले में आवेदन नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.