मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के सलहा गांव में रविवार सुबह शौच के लिए निकले एक अधेड़ की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव निवासी 50 वर्षीय श्याम नंदन मिश्रा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह शौच करने की बात कहकर नदी किनारे गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी अनीता देवी ने बताया कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। दोपहर करीब 12 बजे गांव की ही एक महिला ने सूचना दी की उसके पति नदी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे घास काटने गई महिल...