Muzaffarpur News: बुनियादी विद्यालय में चोरी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय बखरा में रविवार सुबह चोरी कर सामान लेकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर सरैया पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उसके साथी मौके से फरार हो गए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवनाथ राम ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि ग्रामीणों से विद्यालय में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर सामान लेकर भाग रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक को पकड़ लिया। विद्यालय के कमरे से बच्चों की पढ़ाई व मनोरंजन के लिए रखे मॉनिटर, मर्केरी, लैपटॉप, माउस, यूपीएस, की-बोर्ड और ओपीए-370 चोरी हुआ था। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित नाबालिग है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.