Muzaffarpur News: बुजुर्ग महिला की मौत मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नया टोला मधुबनी निवासी बुजुर्ग महिला प्रभा देवी की मौत मामले में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में छोटू कुमार, भूलन पंडित और नरेश कुमार शामिल हैं। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। केस के आईओ प्रभु मांझी ने बताया कि मामले में नया टोला मधुबनी निवासी पवन कुमार ने एफआईआर कराई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.