मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वयोवृद्ध दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को ब्रह्मपुरा स्थित आवास पर डॉ. अरुण शाह फाउंडेशन का सम्मान-सह-संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. अरुण शाह ने कहा कि बुजुर्गों को दवा से ज्यादा प्रेम व संवाद की जरूरत है। संयोजक एचएल गुप्ता ने उद्देश्य बताया। डॉ. शाह, रमेश केजरीवाल व डॉ. एचएन भारद्वाज ने वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वागत उदय कुमार झा ने किया। मौके पर डॉ. विजय जायसवाल, प्रो. अरुण सिंह, डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. संगीता अग्रवाल, रणजीत तिवारी, डॉ. संजय पंकज, पत्रकार प्रभात कुमार, जगदीश शर्मा, वेद प्रकाश, त्रिलोक वर्मा, उदय नारायण सिंह व सुधीर सिन्हा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में एक चौथाई से अधिक बुजुर्गों की आबादी यह भी पढ़ें...