मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मधुबनी के बेनीपट्टी अनुमंडल के एसडीओ रहते 31 मार्च 2017 को दरभंगा के तत्कालीन आईजी के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अभद्रता करने के आरोपित निर्मला कुमारी को दोबारा विभागीय सुनवाई में राहत मिली है। अनुशासनिक प्राधिकार ने उनके दो वेतन वृद्धि व निंदन की सजा को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले में नए सिरे से विभागीय सुनवाई हुई है।इससे पहले तिरहुत रेंज के आईजी के समक्ष विभागीय सुनवाई हुई थी। तब सुनवाई के बाद आठ जून 2021 को उन्हें दो वेतन वृद्धि व निंदन की सजा सुनाई गई थी। इसके विरुद्ध उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में नए सिरे से विभागीय कार्यवाही संचालित करने का आदेश दिया था। निर्मला कुमारी फिलहाल पश्चिमी चंपारण जिला के वाल्मिकीनगर में ब...