Muzaffarpur News: बीसीए एवं बीएमसी विभागों के नए समन्वयक नियुक्त
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह महाविद्यालय में संचालित बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) तथा बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (बीएमसी) विभागों के समन्वयक पद पर प्रो. टी.के. डे एवं डॉ. संतोष कुमार अनल को नियुक्त किया गया है। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि बीसीए और बीएमसी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सफलता हमारी उस गहरी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है, जिसके अंतर्गत हम पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ सार्थक रूप से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रो. टीके डे ने कहा, मेरा प्रयास रहेगा कि यहाँ के छात्र मात्र प्रोग्रामर न बनें, बल्कि समस्या-समाधानकर्ता, नवप्रवर्तक और उद्योग-उन्मुख पेशेवर के रूप में उभरें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.