Muzaffarpur News: बीमार बुजुर्गों को घर-घर खोजेंगे सीएचओ
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर बीमार और लाचार बुजुर्गों को घर-घर खोजेंगे। इसके बाद बुजुर्गों को इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लेकर आएंगे। इस काम में उनके साथ आशा कार्यकर्ताओं का भी लगाया गया है।
मुजफ्फरपुर से शुरू होगी बुजुर्गों की देखभाल योजना स्वास्थ्य विभाग हेल्थ एंड वेलेनस सेंटरों पर बीमार और लाचार बुजुर्गों के लिए इल्डरली एंड पैलियेटिव केयर सेंटर शुरू करने जा रहा है। मुजफ्फरपुर के सरैया से इसकी शुरुआत होगी। सरैया प्रखंड के 10 हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर को इसके लिए चुना गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुजफ्फरपुर जिले से इस योजना की शुरुआत होगी। मुजफ्फरपुर के बाद राज्य के अन्य जिलों में इसे लागू किया जाएगा। क्षेत्रीर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.