Muzaffarpur News: बीबीगंज से 10वीं का छात्र दो दिन से लापता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित साकेतपुरी मोहल्ले से अंजनी कुमार राय का 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्य कुमार दो दिन से लापता। वह मंगलवार रात घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों व रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने मामले को लेकर बुधवार को सदर थाने में शिकायत की है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से लक्ष्य की तलाश में जुट गई है। परिजनों की माने तो लापता लक्ष्य कुमार दसवीं का छात्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.