Muzaffarpur News: बीबीगंज में गणिनाथ व लदौरा में महावीर महोत्सव को मंजूरी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिलने की राह खुल गई है। दो प्रमुख महोत्सवों के आयोजन को पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इनमें बीबीगंज स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर में अगले वर्ष से गणिनाथ जयंती और कुढ़नी प्रखंड के लदौरा में महावीर महोत्सव शामिल हैं। पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा ने एक अक्टूबर को इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र जारी कर आयोजन की स्वीकृति दी है। पर्यटन निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जिला प्रशासन की ओर से इन महोत्सवों के आयोजन की अनुमति मांगी गई थी। इसके आलोक में दो स्थानों पर महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति दी गई है। विभाग ने जिला प्रशासन से आयोजन की तिथि निर्धारित करने और संभावित खर्च से संबंधित अधियाचना उपलब्ध कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.