मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज गोविंदपुरी स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने मंदिर से साउंड सिस्टम, इन्वर्टर और अन्य बिजली उपकरण चुरा लिया था। जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने छानबीन कर चोर को चोरी हुए सामान के साथ पकड़ लिया। उसको पुलिस को हवाले कर दिया गया है।मामले को लेकर स्थानीय रामनाथ शर्मा ने शनिवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वे भोजन के बाद मंदिर का गेट बंद कर सोने चले गए। सुबह करीब 6 बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और मंदिर के अंदर रखे सभी उपकरण गायब हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई और आसपास खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान सुब...