मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के भगवानपुर आरओबी के पास चार दिन पहले रेल यात्री से हुई छिनतई के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें सामने आया है कि बीबीगंज और मझौलिया के शातिरों का गिरोह रेल यात्रियों के मोबाइल छीन रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक मोबाइल फोन छीन चुका है।चार दिन पूर्व मधुबनी के यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे गिरोह के दो शातिरों को स्थानीय लोगों की मदद से दबोचा गया था। हालांकि, दो अन्य शातिर मौके से भाग निकले थे। पूछताछ में गिरफ्तार शातिरों ने बीबीगंज और मझौलिया इलाके के अपने दो फरार साथियों के नाम बताए थे। सदर पुलिस उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि यह गिरोह रेल यात्रियों ...