मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रॉक्टर प्रो. विपिन राय ने की। संवाद में डिग्री और नाम सुधार के लिए छात्र पहुंचे।

छात्रों ने बताईं डिग्री और प्रमाणपत्रों की समस्याएं रजनी कुमारी ने कहा कि उसे बीपीएससी में आवेदन करना है, उसे डिग्री चाहिए। इसके लिए आवेदन भी किया, लेकिन अब तक डिग्री नहीं मिली है। एक छात्र ने कहा कि इंटरनेट पर उसका रिजल्ट ठीक कर दिया गया है, लेकिन मार्क्सशीट नहीं मिली है। एक अन्य छात्र ने कहा कि उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मार्क्सशीट पर गलत दे दिया गया है। छात्रा रानी कुमारी ने कहा कि प्रोविजनल और अंकपत्र पर उसका नाम गलत हो गया है। सुधार के लिए कई बार आवेदन दे चुकी हूं। शशि कुमार ने कहा कि उसके प्रमाणपत्रों में कई गड़बड़ियां...