मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड क्षेत्र के तेलिया छपरा गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। गांव निवासी महासन महतो, अविनाश कुमार, छोटन यादव, राधेश्याम कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को बीडीओ से मुलाकात कर कहा कि सड़क टूट जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की यथास्थिति की जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...