Muzaffarpur News: बीडीओ व बीएओ को अपशब्द कहते हुए ऑडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: पारू। प्रखंड क्षेत्र के एक किसान सलाहकार का बीडीओ और बीएओ को मोबाइल पर अपशब्द कहते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जाता है कि चांदकेवारी पंचायत में बाढ़ से फसल क्षति का आकलन करने के लिए मुखिया प्रतिनिधि ने बीएओ का हवाला देते हुए बुधवार की शाम करीब आठ बजे किसान सलाहकार को फोन किया। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद किसान सलाहकार भड़क गए और दोनों पदाधिकारी के खिलाफ फोन पर अपशब्द बोलने लगा। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि ने गुरुवार को बीडीओ से शिकायत की है। इधर, बीएओ रामेश्वर बैठा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसान सलाहकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.