मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में छह अगस्त को 25-30 अज्ञात लोगों के जबरन प्रवेश कर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में व्यवधान डाला था। उक्त लोगों ने बीडीओ गौरव कुमार के साथ उग्र वार्तालाप किया था। इसको लेकर बीडीओ ने डीएम समेत वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।पत्र में बीडीओ ने बताया कि बैठक के दौरान अचानक 25 से 30 लोग उनके कक्ष में घुस आए और उग्र तरीके से बातचीत की। इससे बैठक की कार्यवाही बाधित हो गई। बीडीओ ने कहा है कि इस तरह के घटना से वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले में डीएम गौरव कुमार ने एसएसपी मुजफ्फरपुर कांतेश कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया है। साथ ही अपने स्तर से जांच कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बहाल करन...