Muzaffarpur News: बीडीओ ने मदरसा का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: औराई। रामपुर गांव स्थित मदरसा दारूल मिल्लत का शनिवार को बीडीओ रजनीश शंकर झा ने निरीक्षण किया। मदरसा के आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधि, नामांकित बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, सामान्यत उपस्थित बच्चों को संख्या समेत मध्याह्न भोजन व स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष के बारे में मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना निजामुद्दीन से जानकारी ली। इस मौके पर मदरसा के अध्यक्ष हैदर हुसैन बख्शी समेत सभी शिक्षक व अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.