मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू स्थित मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से 14वें एनईपी ओरिएंटेशन एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। आठ दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 27 नवंबर तक चलेगा।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित होगा, जिसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के संरक्षण में होगा। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. संजय कुमार इसके संयोजक हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है। ...