Muzaffarpur News: बीआरएबीयू में डिग्री के लिए फिर लगी भीड़
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में डिग्री के लिए गुरुवार को फिर छात्रों की भीड़ लगी रही। छात्रों की लंबी कतार डिग्री से अकाउंट सेक्शन के गेट तक चली गई थी। इस दौरान छात्रों ने कई बार शोर भी मचाया। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। दोपहर में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। इस बीच अधिकारियों ने छात्रों से डिग्री के लिए आवेदन लिए। दो दिन पहले टीआरई-4 और लाइब्रेरियन बहाली के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को डिग्री की साफ्ट कॉपी भेजने का आश्वासन परीक्षा विभाग की ओर से दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.