Muzaffarpur News: बीआरएबीयू : 5694 छात्रों का इंटरनल अंक लंबित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 5694 छात्रों के स्नातक सेमेस्टर थ्री सत्र 2024-28 के इंटरनल का अंक अब तक कॉलेजों से नहीं आया है। इसके कारण सेमेस्टर थ्री का रिजल्ट काफी दिनों से अटका हुआ है। इंटरनल के अंक जारी नहीं करने वाले कॉलेजों को परीक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को सख्त हिदायत दी गई कि वह इंटरनल के अंक विवि को जल्द भेज दें। विवि प्रशासन की तरफ से इंटरनल के अंक जारी नहीं करने वाले कॉलेजों की सूची जारी की गई है। इनमें अंगीभूत के साथ संबद्ध कॉलेज भी शामिल हैं। स्नातक थर्ड सेमेस्टर की थ्योरी की परीक्षा 20 मई को खत्म हो गयी थी और उससे पहले इंटरनल की परीक्षा भी करा ली गयी थी। पांच महीने के बाद भी कॉलेज इंटरनल के अंक नहीं भेज सके हैं। इंटरनल के अंक भेजने के लिए कई बार परीक्षा विभाग से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.