मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में एक सत्र का ही दीक्षांत समारोह होगा। पीजी सत्र 2024-26 का रिजल्ट नहीं आने से इस सत्र के छात्रों को मेडल मिलने पर संकट उत्पन्न हो गया है। दीक्षांत समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के छात्र ही शामिल होंगे।बीआरएबीयू में 28 दिसंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसमें बिहार के राज्यपाल के अलावा कई और गणमान्य शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर टॉपरों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। विवि सूत्रों के मुताबिक दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए जल्द ही कमेटियों का गठन किया जायेगा। टॉपर की सूची बनाने के लिए आईटी सेल से रिजल्ट मांग लिया गया है। टॉपर सीजीपीए के आधार पर चुना जायेगा या अंक के आधार पर, इसके लिए जल्द ही डीन की बैठक बुलायी जायेगी। पिछले वर्ष द...