मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। मानिकपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य राजेश्वर पांडे (72) का रविवार की रात निधन हो गया। निधन पर मोतीपुर नगर स्थित संघ भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने राजेश्वर पांडे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी। उत्कृष्ट शिक्षण, अनुशासनप्रियता और समर्पण के बल पर उन्होंने जसौली मध्य विद्यालय में लंबे समय तक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: कधवन के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार के...