Muzaffarpur News: बिहार खेल गेम्स के लिए जिला बास्केटबॉल टीम का चयन कल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राज्य खेल विभाग और बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच से 13 सितंबर तक पहली बार आयोजित होने वाले बिहार खेल गेम्स के लिए जिला बास्केटबॉल टीम का चयन 26 जुलाई को होगा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि टीम गठन की प्रक्रिया सुबह 7 बजे मालीघाट स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगी। प्रतियोगिता में बिहार की आठ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा लेंगी। बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.