Muzaffarpur News: बिहार के 52 उद्यमियों को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय बाजार का मंच
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार की विरासत को कारोबारी विस्तार देने की तैयारी है। सूबे की पारंपरिक कला, शिल्प, बुनकरी व स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 एक बड़ा मंच बनेगा। 'विकास और विरासत' थीम पर आधारित मेले के 45वें संस्करण में बिहार के खाद्य प्रसंस्करण, भागलपुरी सिल्क, हैंडलूम, मधुबनी पेंटिंग, मिथिला पाग, जूट शिल्प, खादी, आभूषण, लकड़ी की नक्काशी समेत पारंपरिक हस्तशिल्प की झलक दिखेगी। उद्योग विभाग की गठित समिति ने 92 अभ्यर्थियों के उत्पादों के भौतिक परीक्षण के बाद 52 के चयन की अनुशंसा की है। इनमें मुजफ्फरपुर के दो और उत्तर बिहार के कुल 11 उद्यमी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आईआईटीएफ-2026 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.